उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बालोद जिले के पाटेश्वर धाम में श्री राम जानकीदास जी महाराज की समाधि स्थल में पहुँचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री एंव बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने बालोद जिले के प्रवास के दौरान डौंडीलोहारा विकासखण्ड के जामड़ीपाट स्थित पाटेश्वर धाम में सद्गुरु स्व. श्री राम जानकीदास जी महाराज के समाधि स्थल में पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु स्व. श्री राम जानकीदास जी के शिष्य एवं पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्री बालकदास के कक्ष में पहुँचकर उनसे मुलाकात की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री बालकदास के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने वहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी मांगो एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया।

इसके पश्चात गृहमंत्री श्री शर्मा, संत श्री बालकदास एवं अन्य अतिथियों ने निर्माणधीन कौशल्या धाम में पैदल चलकर मन्दिर परिसर के निचले हिस्से में स्थित शिव मन्दिर में पहुँचकर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के सरपंच एंव ग्रामीणों के सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खरीफ – 2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान संभावित अल्प वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग तथा…

    और पढ़ें
    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें