मुख्यमंत्री श्री साय से यादव समाज के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल विधायक श्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचा था।

मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों के साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की एकता, सहयोग और प्रगति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार समाज के विकास में हरसंभव मदद करेगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में महापौर राजनांदगांव मधुसूदन यादव तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से यादव समाज के पदाधिकारी श्री माधव लाल यादव, बोधन यादव, गुलेंद्र यादव , देवेंद्र यादव, परमानंद यादव, जगमोहन लाल यादव, खेमराज यादव आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय
    • June 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें
    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें…

    और पढ़ें