कांग्रेस के लोकतंत्र पर कुठाघात के 50 वर्ष का काला इतिहास जनता तक पहुचांयेगी – भाजपा

शेयर करें

भिलाई // भाजपा जिला कार्यालय भिलाई में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर बतायें है कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारतीय संविधान के विरूद्ध जाकर भारत पर आपालकाल थोप दिया। इंदिरा गांधी ने यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द किये जाने और सत्ता बचाने की हताशा में किया गया था। कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोक तांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक में रखने से पीछे नहीं हटते है। 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।

सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा निहित स्वार्थो के कारण संविधान के विरूद्ध जाकर आपातकाल लगाकर जनता के मौलिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किये। रातों-रात प्रेस की बिजली कांट दी गई। जनसंघ एवं समर्थित दल के दिग्गज नेता को जेल में डाल दिया गया। जबरदस्ती नसबंदी कराया गया।

कांग्रेस के काले कारनामों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के आव्हान पर, भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 25 जून 2025 को जिला मुख्यालय एवं मण्डल मुख्यालयों में आपातकाल (काला दिवस) सभा कर नीचे स्तर तक विषय को पहुंचाया जायेगा, साथ ही मीसाबंदी एवं परिवार को सम्मानित किया जायेगा।

  • Related Posts

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी
    • July 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है, तब वह केवल एक योजना नहीं बल्कि किसी परिवार के जीवन में परिवर्तन की नई…

    और पढ़ें
    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
    • July 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप प्रशासनिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सुशासन…

    और पढ़ें