हाथी शावक की जान बची: समय पर रेस्क्यू से टली बड़ी अनहोनी

शेयर करें

रायपुऱ // रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत नवापारा (टेण्डा) सर्किल के चारमार क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 30 हाथियों का एक दल लगातार विचरण कर रहा था। इसी बीच 3 जून की सुबह एक घटना घटी, जब एक लगभग 5 वर्ष का नर हाथी शावक ग्राम चारमार के टिकरा इलाके में स्थित एक खुले कुएं में गिर गया।

यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे उस समय सामने आई, जब वन भ्रमण और हाथी ट्रैकिंग कार्य के दौरान वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अनुभवी हाथी ट्रैकर प्रहलाद गुप्ता ने कुएं में गिरे शावक को देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल परिक्षेत्र सहायक श्री कपिल दास महंत को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया।

रेस्क्यू टीम के साथ जेसीबी मशीन, अन्य आवश्यक उपकरणों और अधिकारी दल को मौके पर भेजा गया। लगभग दो घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान जेसीबी की सहायता से कुएं का किनारा चौड़ा किया गया ताकि एक सुरक्षित रास्ता बनाया जा सके। अंततः सुबह करीब 9.30 बजे हाथी शावक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

शावक की शारीरिक स्थिति सामान्य पाई गई, जिसके बाद ट्रैकिंग दल की मदद से उसे नजदीकी हाथी दल के पास भेजा गया। यह दल धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल परिक्षेत्र में विचरण कर रहा था। इस तरह शावक को सुरक्षित उसके परिवार दल से सकुशल मिला दिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में वन प्रबंधन समिति, हाथी ट्रैकिंग दल, परिक्षेत्र और उपवनमंडल अधिकारियों, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी की तत्परता और समन्वय से एक मासूम वन्य प्राणी की जान बचाई जा सकी।

  • Related Posts

    महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50% शुल्क छूट महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके नाम पर कराए जा रहे भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क…

    और पढ़ें
    सैनिकों और पूर्व सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ₹25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर मिलेगा लाभ
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंअधिसूचना के अनुसार, सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत होने पर उनके जीवन साथी को इस छूट की पात्रता केवल एक बार के लिए होगी। ₹25 लाख तक की…

    और पढ़ें