समाधान शिविर के समापन में पालिका अध्यक्ष श्री ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टुकनी प्रदान की

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन सुरडुंग के मंगल भवन में आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड क्र. 19 एवं 20 के वार्ड वासियों के समस्याओं कानिराकरण किया गया।

इस समाधान शिविर के समापन में नगर पालिका अध्यक्ष, ईश्वर सिंह ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टुकनी प्रदान कर किया और कहा कि हमारे राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में विभागीयवार प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बख्शी ने कहा हमारे नगर के अधिकारी गण एवं कर्मचारी गणको बधाई देती हूं। इसके साथ ही अपेक्षा करता हूं कि समाधान शिविर के अंतर्गत या हमारे पालिका से संबंधित कोई समस्या आती है। तो इसका समाधान भी शीघ्र ही करेंगें ताकि हमारे नगर के जनता को शीघ्र ही लाभ मिलें। समधान शिविर के समापन अवसर में आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बख्शी ने की ।

आयोजित शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, विजेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर आयोजन के पूर्व सुबह से ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बख्शी द्वारा वार्डो के सफाई का निरीक्षण किया गया। जिसमें बरसात जल्दी आने की संभावना को देखते हुए जल निकासी के लिए चल रहें बड़े नालों का निरीक्षण किया गया एव कार्यस्थल पर उपस्थित सफाई सुपरवाईजर को निर्देशित किया गया कि पालिका क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई बरसात पूर्व करा लेवें कहीं पर भी जल भराव की स्थिति नहीं आना चाहिए। वार्ड क्र. 08, 11, 12, 13, 14 के नालियों का प्रमुख निकासी नाला सफाई का निरीक्षण किया गया। उसके बाद वार्ड 10 में चल रहें सफाई कार्य को शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिया गया। तत्पश्चात समाधान शिविर वार्ड क्र.19,20 का जायजा सीएमओ द्वारा लिया गया।

शिविर में नगर पालिका के अतिरिक्त, आबकारी विभाग, श्रम, नगर तथा ग्राम निवेश समाज कल्याण, विद्युत, महिला एवं बाल विका विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुष, खाद्य वन, राजस्व, लोक निर्माण, खनिज,परिवहन, आधार अपडेशन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।

  • Related Posts

    मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन के “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान अंतर्गत मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले ने जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते…

    और पढ़ें
    07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में कल 07 मई को विकास और जन-सेवा का एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। सुशासन तिहार के तत्वावधान में राज्य…

    और पढ़ें