धर्मांतरण करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 09 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग // रायपुर नाका दुर्ग निवासी मधु तांडी के घर पर 29 मई के रात्रि करीबन 10:15 बजे ईसाई धर्म के लोग पास्टर ममता दीक्षित रिबैरो विलियम्स, सुमनदीप, नीता बघेल, देवंती बघेल, बिन्नी टांडी सतनदीप एवं राजेश पटेल सभी मिलकर राजेश पटेल जो कि हिंदू परिवार से है के घर में आकर ईसाई धर्म की प्रार्थना कर रहे थे, भजन कीर्तन कर बाजा बजा रहे थे एवं उनको कह रहे थे कि तुम ईसाई धर्म परिवर्तन करो इसमें तुम्हें कोई दिक्कत परेशानी नहीं होगी तुम्हारे धर्म के देवी देवता कुछ नहीं कर पाते वह सब बेकार है कहते हुए धर्म परिवर्तन के कार्य कर रहे थे l

जिससे प्रार्थी एवं अन्य साथियों को अपने धर्म के प्रति अपने देवी देवता के प्रति गलत सुनने पर काफी आहत हुई जो प्रार्थी की लिखित सूचना पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपियों के द्वारा अपराध धारा का घटित करना पाए जाने से अभिरक्षा में लिए व्यक्तियों को अपराध घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपराध धारा का घटित करना पाए जाने पर 30 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी
01 मधु टांडी पति राजेश पटेल उम्र 35 वर्ष पता रायपुर नाका चर्च के पास दुर्ग थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
02 विलियम पिता जॉन स्टर्लिंग विलियम्स उम्र 36 वर्ष पता सेक्टर 7 सड़क 11 क्वार्टर नंबर 1-ए थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग
03 ममता कुमारी पिता स्व मनोज दीक्षित उम्र 50 वर्ष पता खंडेलवाल कॉलोनी मकान नंबर 205 दुर्ग थाना दुर्ग
04 राजेश पटेल पिता स्व यशवंत पटेल उम्र 35 वर्ष पता रामनगर इंदिरा गांधी स्कूल के पास सुपेला थाना सुपेला हाल पता रायपुर नाका वार्ड 47 थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
05 शुभम दीप पिता रमेश दीप उम्र 24 वर्ष पता रायपुर नाका वार्ड 47 थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
06 निता बघेल पति भोलेंद्र बघेल उम्र 40 वर्ष पता संतराम तुकाराम मंदिर हुडको भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग 07 बिनि टांडी पति राजेंद्र टांडी उम्र 30 वर्ष पता रायपुर नाका दुर्ग चर्च के पास थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग
08 श्रीमती सपनदीप पति रमेश दीप उम्र 42 वर्ष पता रायपुर नाका दुर्गा टांडी अस्पताल के आगे थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग 09 देवंती बघेल पिता भोलेंद्र बघेल उम्र 21 वर्ष पता संतराम तुकाराम मंदिर हुडको भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें