फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाले एवं चोरी का सामान खरीदने वाले 03 आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया

शेयर करें

जामुल // जामुल पालिका में आये दिनों चोरी मामले बढता जा रहा था l वही जामुल पालिका के वार्ड 02 के पार्षद खम्हन सिंह ठाकुर जो की नाका पारा जामुल निवासी करते है बीतो दिनों श्री ठाकुर के द्वारा जामुल थाना रिपोर्ट दर्ज कराया था की शिवपुरी जामुल में फर्नीचर की दुकान है। जिसमे 24 मई की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया था। 26 मई को सुबह जब दुकान आया तो दुकान के उपर लगे सीट उठा हुआ था। सामान चेक करने पर पता चला कि 01 नग रेंदा मशीन, 01 कटर मशीन, 01 नग ड्रील मशीन, ग्रेंडर मशीन एवं पाना पेंचिस को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है l

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश में लग गई इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना एवं हुलिया के आधार पर संदेही हीरा सिंह उर्फ बौव्वा केवट को पूछताछ किया गया जो अपने साथी आरोपी चंदन सिंह के साथ मिलकर दुकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की गई मशीन आरोपी कारू साव के पास बिक्री करना बताये।

आरोपियों से चोरी गई की गई मशरूका रेंदा मशीन, कटर मशीन, ड्रील मशीन, ग्रेंडर मशीन एवं पाना पेंचिस कुल कीमती 15000 रूपये जप्त किया गया है। आरोपीगणों को आज 30 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि बेनी सिंह राजपूत, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह का विशेष योगदान रहा।

आरोपी (1) हीरा सिंह उर्फ बौव्वा केवट पिता स्व. माला सिंह उम्र 48 साल निवासी सतनाम भवन उडिया दुकान के पास घासीदास नगर जामुल।
(2) चंदन सिंह पिता स्व. भीम सिंह उम्र 35 साल निवासी एसीसी चैक राजीव नगर जामुल।
(3) कारू साव पिता धुरूप साव उम्र 48 साल निवासी राजीव नगर सिसकोल उद्योग के पास छावनी थाना जामुल जिला-दुर्ग।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- पुल-पुलियों, मार्गों और…

    और पढ़ें
    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम, जो कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई…

    और पढ़ें