बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मई को प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा बीएससी नर्सिंग  प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई 2025 बुधवार को किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in  से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा।

अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, डाक द्वारा किसी को नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। इसके अभाव में परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें