मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रोटरी इंडिया एवं एससीईआरटी के बीच एमओयू

शेयर करें

प्रौढ़ साक्षरता के क्षेत्र में रोटरी इंडिया लिट्रेसी मिशन सहयोग करेगा

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज यहां उनके निवास कार्यालय में रोटरी इंडिया लिट्रेसी मिशन एवं एससीईआरटी छत्तीसगढ़ के मध्य निःशुल्क एमओयू किया गया। एमओयू के तहत रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन प्रौढ़ साक्षरता के क्षेत्र में निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए आगामी की नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के संचालन एवं स्टूडेंट वालंटियर्स को तैयार करने में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण का सहयोग करेगा।


प्रौढ़ शिक्षा को पुनर्जीवित करने के लिए स्थानीय रोटरी क्लब का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए सहायक गतिविधियों (ट्रेनिंग मॉड्यूल, सर्टिफिकेशन) एवं नेशन बिल्डर अवॉर्ड्स से पुरस्कृत करेगा। इसके साथ-साथ ई-लर्निंग सामग्रियों का निर्माण, वोकेशनल एवं स्किल डेवलपमेंट में सहयोग करेगा। शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन द्वारा सहयोग कार्यक्रम चलाया जाएगा।


इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, एससीआरटी के डायरेक्टर राहुल वेंकट, रोटरी के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शेखर मेहता सुनील पाठक, अखिल मिश्रा, शशांत रस्तोगी, मंजीत सिंह, गौरव जिंदल सहित रोटरी इंडिया के पदाधिकारी उपस्थित थे।।

  • Related Posts

    राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पावन धरा सदियों से त्याग, तपस्या, संघर्ष और स्वाभिमान की साक्षी रही है। यहां’ के घने जंगलों, पर्वतों और वनांचलों में स्वतंत्रता की ऐसी अनगिनत…

    और पढ़ें
    अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • October 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *