भिलाई-चरौदा निगम द्वारा प्रारंभ किया गया “सुशासन तिहार 2025” कार्यक्रम

शेयर करें

भिलाई-03 निगम कार्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर आवेदन देने रखी गयी समाधान पेटी

भिलाई // छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन दुर्ग से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार नगर निगम भिलाई-चरौदा द्वारा सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत कर दी गयी है। 08 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार से 11 अप्रैल 2025 तक प्रथम चरण में निगम कार्यालय के साथ चरोदा बस्ती, बाजार चौक भिलाई-03 एवं सामुदायिक मंच सोमनी में नागरिकों की मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त किये जायेगें।

दूसरे चरण में एक माह के भीतर सभी आवेदनों का निराकरण करने की कार्यवाही की जायेगी। जिसके बाद सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 05 मई से लेकर 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर डी एस राजपूत द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम हेतु आदेश जारी कर अधिकारियों -कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है।

आज प्रथम दिवस पर निगम कार्यालय समेत अन्य 03 जगह पर उपस्थित निगम अमले को कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें