भाजपा सेवा संगठन और राष्ट्रीय सर्वोपरि के मंत्र को लेकर निरंतर प्रगतिशील है – सांसद श्री बघेल

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को विशेष प्रदर्शनी लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन लोक सभा सांसद विजय बघेल ने किया कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा तक सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पांडेय , महापौर अल्का बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर उषा टावरी भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सभापति श्याम शर्मा, स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रवक्ता दिनेश देवांगन उपस्थित रहे|

भारतीय जनता पार्टी के अतीत से वर्तमान तक के सफर पर प्रेषित प्रदर्शनी का चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया |
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो सेवा संगठन और राष्ट्रीय हित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के गौरव शाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा में लगे रहे | भाजपा का इतिहास त्याग तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है पार्टी के वरिष्ठ नेताओ और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी बनी है|हमारे गौरवशाली परंपरा है जनसंघ से लेकर आज पार्टी कहां से कहां तक पहुंच चुकी है पार्टी के संस्थापक सदस्यों और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है स्थापना दिवस की आज पुनः आप सभी को मैं बधाई देता हूं |

भाजपा सेवा संगठन और

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहां की पार्टी की गाथा संघर्ष से भरी है पार्टी के समस्त कार्यकर्ता विपक्ष के कार्यकाल के समय अपना तन मन धन सब कुछ लगाकर पार्टी को वापस सरकार में लौटाया आप सभी ने देखा कि हमारे करोड़ कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम का परिणाम है कि आज दो सांसद वाली पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आज हमारे देश में सबसे ज्यादा सांसद विधायक और जनप्रतिनिधि हैं हमारे करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र हित को प्रथम रखते हुए देश हित में कार्य करते हैं मैं आप सभी को आवाहन करता हूं कि आप इसी तरह पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी को अपने सर्वोच्च शिखर की ओर लेकर जाएं|

आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, मंत्री आशीष निमजे, मनोज मिश्रा, सह कोष अध्यक्ष निलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेक,र महेंद्र लोढ़ा, शीतल ठाकुर अनुपम साहू, राजू जंघेल स्थापना दिवस कार्यक्रम सह प्रभारी एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, संतोष सोनी, साजन जोसेफ, अबीर गोयल, नवीन पवार, रितेश शर्मा, तेखन सिन्हा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, काशीराम कोसरे, बानी सोनी, शारदा गुप्ता, जय राजपूत, कंचन सिंह, झरना वर्मा, मौसमी ताम्रकार, ममता देवांगन, प्रीति साहू, हिरौंदी चंदनिया, रेखा चंद्राकर, मोनिका ताम्रकार, क्षमा तिवारी, भास्कर तिवारी, लोकेश्वरी ठाकुर, ताम्रध्वज साहू, सैयद आसिफ अली, राहुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें