नगर पालिका परिषद जामुल के कार्यालय में सुशासन तिहार के तहत 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आवेदन

शेयर करें

जामुल // राज्य सरकार द्वारा सुशासन की स्थापना और जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं का समाधान सुगमता से और पारदर्शी तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जामुल नगर पालिका कार्यालय में आवेदन लेने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

नगर पालिका जामुल में इसके लिए 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएँगे। जहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। नगर पालिका जामुल कार्यालयों में समाधान पेटी रखी जाएगी, जिसमें नागरिक अपनी शिकायतें लिखित रूप में 8 अप्रैल से आवेदन डाल सकते हैं।

इन समस्याओं का समाधान तय समय-सीमा में करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। जनता की सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा रहेगी।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभागों की  भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है,
जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अभियान का शासन की पारदर्शिता बढ़ाना, जनभागीदारी सुनिश्चित करना का शीघ्र समाधान करना है।

  • Related Posts

    AI वर्कशॉप का परिणाम: 12वीं के छात्र को बेंगलुरु में इंटर्नशिप
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी में 24-25 अप्रैल को आयोजित युवा फेस्ट 2026 के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। यह आयोजन युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला…

    और पढ़ें
    सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला, जो कभी अपनी भौगोलिक दुर्गमता के लिए जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख रहा है। “मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें