परीक्षा में लापरवाही : प्रधान पाठक निलंबित

शेयर करें

रायपुर // बेमेतरा जिले की शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज गणित विषय की परीक्षा के दौरान वे बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी होने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई।

संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक परपोड़ी ने श्री दिवाकर से संपर्क करने के लिए कई बार फोन मिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परीक्षा संचालन बाधित न हो, इसलिए संकुल प्राचार्य अजय सिंह ठाकुर को अस्थायी केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें