हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है : ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // गोंडवाना भवन, दुर्ग में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं रंगोली का निरीक्षण किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं, बेटियों एवं बहनों का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा सशक्त माताएं – समृद्ध छत्तीसगढ़, महतारी वंदन का गौरवशाली सफर.प्रदेश की माता-बहनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विष्णु देव सायं डबल इंजन सरकार ने संकल्प लिया था कि हर महिला को ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। हमारी सरकार इस वादे को पूरा करते हुए हर महीने मातृशक्ति के खाते में राशि पहुंचा रही है।आज 13 वी किश्त जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ की हर महिला के सशक्त भविष्य के लिए, महतारी वंदन योजना का यह सफर निरंतर जारी रहेगा।हमारी सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नवपदस्थ जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह , पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू , भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें