शिवालय पहुंचे विधायक देवेंद्र ने भोलेनाथ की आराधना कर भिलाईवासियों के सुख-शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया महामत्युंजय मंत्र का जाप

शेयर करें

भिलाई । सावन सोमवार के पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 28 राजीव नगर के शिवायल पहुंचे। भगवान भोलेनाथ की आराधना की और भिलाईवासियों के सुखशांति-समृद्ध और सब के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 28 राजीव नगर में जय बाबा बैजनाथ रामायण मंडली के सभी सदस्यों से मिले। यहां रामायण मंडली द्वारा सावन सोमवार के अवसर पर अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन आयोजन किया गया । जहां विधायक देवेंद्र यादव ने मंडली के साथ मिलकर हरिकीर्तन किया। जहां उनके साथ वार्ड पार्षद तुलसी पटेल भी पूजा व कीर्तन में शामिल हुई

सुबह विधायक देवेंद्र यादव शिवालय पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की। शिवलिंग पर दूध-दही जल चढ़ाया। पूरे विधि विधान के साथ शिवआराधना किया गया। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाम कर भिलाईवासियों को कोरोना महामारी से बचाने, सब को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इसके बाद सभी रामायण मंडली के सदस्यों से मिले। उनका हालचाल जाना। इसके बाद हरिकीर्तन शुरू किया गया। करीब 1 घंटे तक मंदिर परिसर में हरिकीर्तन किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ने मास्क लगाकर रखे थे औैर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

  • Related Posts

    आपातकाल में संविधान की हत्या हुई थी – रामजी भारती
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामजी भारती ने आपातकाल को भारतीय…

    और पढ़ें
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला भिलाई में जिला कार्यालय से लेकर 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित
    • June 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *