हेल्प डेस्क पे फोन कर जानकारी प्राप्त करें बार-बार निगम कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं।

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई में पूछताछ काउंटर खुला हुआ है, जिसका संपर्क नम्बर 07882294303 एवं 9039136979 कार्यालयीन अवधि में कार्यरत है। नागरिको को नगर निगम भिलाई से संबंधित संपत्तिकर, जलकर, भू-भाटक, लीज नवीनीकरण, फ्री-होल्ड, गुमशता लाईसेंस, ट्रेड लाईसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी अजीविका मिशन, साफ-सफाई इत्यादि कार्यो के लिए नगर निगम भिलाई कार्यालय आकर जानकारी प्राप्त करनी पड़ती है।

एक बार आकर जानकारी प्राप्त करते है, उसके बाद फिर वापस जाते है और संबंधित दस्तावेज एकत्रित करते है। फिर निगम कार्यालय आना पड़ता है। इन सब कार्यो के पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त करते है कि किस कार्य के लिए क्या-क्या दस्तावेज की आवश्यकता है। आदि संपूर्ण जानकारी पूछताछ काउंटर पर फोन करके प्राप्त की जा सकती है। पूरी तैयारी के साथ निगम के संबंधित विभाग में जमा किया जा सकता है। कभी-कभी जानकारी के अभाव में विचैलियो के चक्कर में नागरिक फस जाते है। जो उन्हे गुमराह कर देते है। इससे बचने के लिए पूछताछ काउंटर संचालित किया जा रहा है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय बीच-बीच में काउंटर पर जाकर जानकारी स्वयं लेते है।

इसी प्रकार घर बैठे-बैठे बिना निगम कार्यालय आए अपना काम करवाने के लिए शासन द्वारा बहुत ही उपयोगी मोर संगवारी योजना चलाया जा रहा है। जिसमें 14545 में काॅल करके मोर संगवारी को आप घर बुलाया जा सकते है। वह आपके घर बैठे-बैठे सभी प्रमाण पत्र प्रदान कर देगा, उसका घर पहुंच सेवा की किमत मात्र 50 रूपये है। इसमें भी जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यू प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, गुमशता लाईसेंस, ट्रेड लाईसेस, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मजदूर कार्ड, निवासी प्रमाण पत्र, इत्यादि इसको बनाने के लिए आवश्यक दस्ताावेज वह घर आके प्राप्त करेगा और घर बैठे-बैठे सुविधा देगा, कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। यह सभी विघार्थियो, युवाओ, बड़े बुर्जुगो के लिए बहुत ही उपयोगी शिद्व हो रहा है।

वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिको से अनुरोध किया है कि शासन की दोनो सुविधा का नागरिक उपयोग करे। इससे उनके समय एवं ईधन की बचत होगी। अनावश्यक विचैलियो से गुमराह होने से बच जायेगे। कभी भी कार्यालयीन अवधि में निगम संबंधित कार्याे के लिए संपर्क कर सकते है। मोर संगवारी टोल फ्री नम्बर 14545 पर काल कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए घर बैठे-बैठे सभी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। यह सुविधा सबके लिए है इसका लाभ अवश्य लें।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply