मुख्यमंत्री श्री साय सरगुजा, तोखन साहू कोरबा एवं रमन सिंह दुर्ग जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

शेयर करें

रायपुर // 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री साय के संदेश का वाचन करेंगे।

केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

इसी तरह सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक सुश्री लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक श्रीमती गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक श्री ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक किरण देव बीजापुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply