मैनपुर के कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में बड़ा नक्सल ऑपरेशन : 14 नक्सली ढेर, सीसी मेंबर जयराम का खात्मा

शेयर करें

रायपुर // गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रविवार रात से अब तक चले जॉइंट ऑपरेशन में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता के रूप में उड़ीसा कैडर के सीसी मेंबर जयराम को भी ढेर किया गया है, जिन पर करोड़ों रुपये का इनाम था। यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और उड़ीसा पुलिस के जॉइंट प्रयास का नतीजा है, जो नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। दो दिनों तक चले इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने कई ऑटोमेटेड हथियार भी बरामद किए हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए नियत नेलानार योजना लाई गई है। यह योजना नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने में प्रभावी साबित हो रही है और बस्तर के गांवों में बड़े बदलाव का प्रतीक बन रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल मोर्चे पर आक्रामक कदम उठाए हैं। तेलंगाना, महाराष्ट्र और उड़ीसा के साथ लगे छत्तीसगढ़ के सभी बॉर्डर्स पर जॉइंट ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद उन्मूलन के लिए मजबूत कदम उठाए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि अमित शाह जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद को देश से पूर्णतः समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों की अद्वितीय रणनीति और समर्पण का परिणाम है, जिसने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में एक नया इतिहास रच दिया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply