जामुल // जामुल पालिका ने व्याप्त अव्यवस्थावो के खिलाफ एवं नगर पालिका परिषद के द्वारा अवैध कब्जाधारियों को सरक्षण देने के विरोध मे पार्षद रामप्यारी वर्मा के नेतृत्व मे व कांग्रेस पार्षदो की उपस्थिती एवं वार्ड वासियो के द्वारा पालिका परिषद के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी किया गया साथ ही तत्काल कार्यवाही नही होने पर और उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया गया
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुपस्थिति में ज्ञापन राजस्व अधिकारी हरीश साहू के द्वारा ज्ञापन लिया गया और कार्यवाही करने के लिए तत्काल उच्च अधिकारीयों को समस्या से अवगत कराया गया l धरना प्रदर्शन मे सभी पार्षद ने बारी बारी अपना विचार रखा और पालिका की भ्र्ष्ट नीति के लिए जमकर अधिकरी को कोसा और जल्द नही सुधार हुवा तो पालिका मे नगर वासीयों को साथ लेकर पूरा व्यवस्था के अनिश्चित काल तक धरना मे बैठने की बात कही साथ ही सभी मांगो पर कार्यवाही करने की बात कही l
धरने को सम्बोधित करते हुवे पार्षद रामप्यारी वर्मा ने कहाँ की वार्ड की जनता और अधिकारीयों के बीच माध्यम बनकर दोनों का सहयोग पार्षद करते है पर पार्षद के लगातार मांग के बाद अगर गलत कामों को सरक्षण देना और बढ़ावा देना अगर अधिकारी करेंगे तो इसका दुष्परिणाम अवैध कब्जा धारी और मनमानी करेंगे l जनता का हित देखते हुए कार्यवाही करना अधिकारी का काम है अगर पालिका अधिकारी जनता के साथ गलत करेंगे तो उन्हें सबक सिखाने हर बार जमीन की लड़ाई लड़ेंगे l
पूर्व नपाप अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर ने कहा की गलत नीतियों के लिए और जनता को हो रहे समस्या के लिए अधिकारियो की मनमानी पर उनको बताया गया की पूर्व मे नपा अध्यक्ष रहते हुवे शासन के साथ मिलकर विकास और व्यवस्था के लिए कार्य हुआ है l पर वर्तमान समय में जनता परेशान है इसका जवाब जनता जरूर देगी l
युवा नेता पूर्व सभापति पार्षद युवराज वैष्णव ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहाँ की अधिकारी अपना मनमानी कर रहे है आवास से लेकर पट्टा और भवन निर्माण अवैध कब्जा सभी मे ताबड़तोड़ लूट मचा है कार्यवाही के नाम पर अधिकारीयो की मौज है इसलिए चुप्पी साध लेते है और पार्षद वार्ड को जनता का गाली सुनना पड़ता है ज़ब पालिका का व्यवस्था चरमराया हुवा है तो जनप्रतिनिधि क्या कर सकता है इस मनमानी के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है
ज्ञापन सौपने मुख्य रूप से रामप्यारी वर्मा पार्षद वार्ड 10, सरोजनी चंद्राकर पार्षद वार्ड 4, दुर्गा बाई वैष्णव पार्षद वार्ड 17,संजय देशलहरे पार्षद वार्ड 6, प्रकाश ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष, जामुल युवराज वैष्णव पूर्व सभापति नपा जामुल, मीनू ताम्रकार ब्लॉक महामंत्री, लेखराम साहू पूर्व विधायक प्रतिनिधि, लक्ष्मण यादव पूर्व उपाध्यक्ष नपा जामुल, भगतसिंह पूर्व प्रतिनिधि, चंद्र बर्मन ,गोपी वर्मा,छाया पार्षद विकाश यादव,टोनू देवागन सुमन वर्मा प्रमिला साहू , पूर्व एल्डरमेन द्रोपती साहू प्रदीप सींग, निधी साहू, कविता निर्मल दिलिप लहरे , कुमारी लहरे,मनटोरा पाटले, रामहिन लहरे, अजय वर्मा, कमला बाई साहू, आत्मा डहरे,एवं नगरवासी उपस्थित रहे l






