मितानिन स्वास्थ्य सेवा का आधार स्तंभ हैं और उनका कार्य समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक है : श्री चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपड़ी में आयोजित मितानिन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस खास अवसर पर समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली मितानिन बहनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और उपस्वास्थ्य केंद्र के सहायकों का सम्मान कर, उनके अथक प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन निस्वार्थ सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा। इन समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही हमारे समाज में स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में लगातार सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मितानिनों के समर्पण और समाजसेवा के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मितानिन स्वास्थ्य सेवा का आधार स्तंभ हैं और उनका कार्य समाज में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक है। पोषण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के क्षेत्र में मितानिनों ने उल्लेखनीय काम किया है। वे हमारे प्रदेश का गौरव हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी 72 हजार मितानिन बहनों की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रगति हासिल की हैं, वह मितानिनों के प्रयास के बिना संभव नहीं होती।

आगे विधायक ने कहा मितानिन बहनों द्वारा मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य और पोषण के विषयों से अपना कार्य शुरू किया गया था। फिर उन्होंने मलेरिया, दस्त, टी.बी. और कुष्ठ जैसे रोगों से लड़ने में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की और आज वे मानसिक स्वास्थ्य, बी.पी., शुगर आदि के लिए भी समुदाय को सेवाओं से जोड़ रही हैं। वे स्वास्थ्य समस्याओं पर समुदाय की जागरूकता बढ़ाने, उचित सलाह देने और सामान्य बीमारियों के लिए प्राथमिक इलाज देने का काम कर रही हैं। स्वास्थ्य के अधिकार के साथ-साथ मितानिन बहनें महिला सशक्तीकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी बेहतर कार्य कर रही हैं। वे शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के अधिकार से समुदाय को जोड़ रही। हमारी सरकार ने मितानिन बहनों को हर माह पैसा देने का काम कर रही है और उसको सम्मान और आत्म निर्भर बनाने का काम कर रही है l

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, फलेंद्र सिंह राजपूत, सतीश चंद्राकर, हरीश यादव, लक्ष्मीनारायण साहू, खुबिलाल साहू, सोहन रिगरी, डिकेश वर्मा, रूपेश पारख, नरेंद्र साहू, करण सेन चिंटू सिन्हा, पार्षद, भीमसेन सिन्हा, चंदू देवांगन, हरीश यादव, लकेश देवांगन, हुबलाल चंद्राकर, नीलम गढ़े, घनश्याम चंद्राकर, बिमला कंमड़े, संगीत रजक, लता सोनवानी, वैभव देवांगन, सुनती वर्मा, सुश्री ममता चंद्राकर, शीतल रात्रे, भीष्म देवांगन, दुर्गा सेन, दनेश्वरी देशमुख, राजूलाल साहू, मंशा भारती, लुकेश्वरी साहू, गिरिश शर्मा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण आंगन बड़ी कार्यकर्ता मितानिन स्वास्थ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply