अमित जोश को संरक्षण देकर छिपने में सहायता करने वाले आरोपी डी. संतोष राव को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें

दुर्ग // रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह उम्र 30 साल साकिन जेएमक्यु, कालोनी क्वाटर 07 विश्वामपुर जिला सूरजपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, 26 जून की रात्रि करीबन 01.20 बजे घटनास्थल सेक्टर 10 पुलिया के पास सेन्ट्रल एवेन्यु रोड में अमित जोश एवं उनके साथी डागी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर वाद विवाद करते हुये हत्या करने की नियत से अमित जोश के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से गोली मारकर प्रार्थी के दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गंभीर चोट पहुंचाया है।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्र. 285/2024 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण में पूर्व में आरोपीगण 1. आर. यशवंत नायडू, 2. अंकुर शर्मा 3. बी लक्की जार्ज 4. शंकर भाट 5. सागर उर्फ डागी 6. मुकुल सुना 7. रुपेश सिंह 8 बिज्जी मोरिस को अलग अलग दिनांक को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण सदर में धारा 173(8) दप्रस. के तहत विवेचना जारी रखने की अनुमति के साथ अभियोग पत्र न्यायालय दिनांक 24.09.2024 को पेश किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी अमित जोश जो घटना के बाद से गिरफ्तारी के भय से पुलिस को देखकर लुकछिप कर रह रहा था। जो 08 नवम्बर को शाम करीबन 05.00 बजे जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पीछा करने से पुलिस वालो की हत्या करने के नियत से अपने पास रखे पिस्टल से फायरिंग किया था जो पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी अमित जोश की गोली लगने से मृत्यु हो गयी है।

उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा प्रकरण के आरोपी अमित जोश को लुकने छिपने एवं भागने में सहयोग करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिये निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकं शहर सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, हेम प्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के नेतृत्व में निरीक्षक तापेश सिंह नेताम, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा थाना भिलाई नगर की टीम गठित कर अमित जोश को पुलिस वाले से लुकने छिपने मे सहयोग करने वाले आरोपी डी. संतोष राव का पतासाजी करने हेतु रवाना किया गया था जो आरोपी डी. संतोष राव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जिन्होने अपने साथी अमित जोश को लुकने छिपने में सहयोग करना बताया एवं अमित जोश के द्वारा घटना के बाद भागने मे उपयोग किये गये एक्टीवा वाहन क्र. CG 07 CD 3622 को पेण्ड्रा रोड रेलवे स्टेशन के वाहन पार्किंग से आरोपी के निशादेही पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अग्रीम कार्यवाही किया जा रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply