कोरिया में बाघ की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में बाघ की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.  श्रीनिवास राव को दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कोरिया वनमंडल बैकुण्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसी तारतम्य में परिक्षेत्राधिकारी सोनहत के वन क्षेत्रपाल विनय कुमार सिंह से टाईगर की मृत्यु के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से वनों की रक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मुस्तैदी से कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिचित की महिला द्वारा उसे अपने निवास स्थान में बुलाकर एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब…

    और पढ़ें
    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *