पुलिस अधीक्षकों को आरक्षक भर्ती में पैसों का लेन देन करने वाले व्यक्तियों की सूचना प्राप्त करने और उन पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने जिले के पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा को पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 16 नवम्बर से पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जिसके लिये प्रवेश-पत्र जारी करने के कार्यवाही वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा आमजन/भर्ती के प्रतिभागियों को दिग्भ्रमित कर पुलिस भर्ती या अन्य भर्तियो में नियुक्ति दिलाये जाने के नाम से पैसों के लेने की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

चूंकि पुलिस आरक्षक भर्ती में निष्पक्षता एवं पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया जाता है। यदि जिले में किसी असामाजिक तत्व या किसी पुलिसकर्मी के विरूद्ध इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये तथा जिले में नागरिकों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जाये, जिसमें आमजन को यह स्पष्ट किया जाये कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप ही होगी। किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आये। यदि किसी व्यक्ति द्वारा भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह एक एक गंभीर अपराध है एवं इसकी सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे दी जा सकती है। यह भी अवगत कराया जाये कि भर्ती कराने के नाम पर भ्रष्टाचार कर पैसे लेने वाला व्यक्ति जितना दोषी है, इस कृत्य में पैसे देने वाला व्यक्ति भी दोषी होता है एवं उन पर अपराधिक कार्यवाही का प्रावधान है। अतः भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में न आये। इस हेतु सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं भर्ती समिति अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रकिया में नियमों का पूर्ण पालन हो तथा भर्ती में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply