अमित जोश के विरूद्ध गंभीर अपराधों सहित लगभग 35 प्रकरण दर्ज है

शेयर करें

दुर्ग // कुछ महीने पहले 25 व 26 जून को रात्रि लगभग 01.30 बजे ग्लोब चौक में प्रार्थी रमनदीप सिंह एवं इसके अन्य दो साथियों के साथ अमित जोश एवं इसके साथी आरोपी डागी, अंकुर एवं यशवंत व्दारा गाली-गुप्तार किया गया एवं आरोपी अमित जोश व्दारा अपने पास रखे पिस्टल से इनकी हत्या करने की नियत से 2-3 फायर कर गोली मारकर अपने साथियों सहित फरार हो गया। गोली लगने से सुनील यादव एवं आदित्य सिंह घायल हो गये थे। प्रार्थी रमनदीप की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अप.क. 285/2024, धारा 307, 34 भादवि, 25-27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया था।

कुख्यात अपराधी व्दारा की गयी उक्त घटना को अत्यन्त ही गंभीरता से लेते हुये जितेन्द शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशन एवं सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, भिलाई, सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक, काईम, दुर्ग के मार्गदर्शन में घटना के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमित जोश की पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर पृथक-पृथक राज्यों में भेजी गयी थी एवं इसकी गिरफ्‌तारी के लिये ईनाम की उ‌द्घोषणा भी की गयी थी ।

आरोपी अमित जोश के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में लुक छिप कर रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसे देखते हुये 07 एवं 08 नवम्बर को होटल, लॉज, ढाबा, रेल्वे स्टेशन की चेकिंग एवं नाकेबंदी हेतु सभी थाना/चौकी को निर्देशित किया गया था एवं एसीसीयू की भी टीम को लगाया गया था। वही 08 नवम्बर की संध्या को सर्चिग कर रही पुलिस टीम को अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास दिखा, पुलिस को देखकर अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगल झाड़ियों की ओर भागने लगा, सचिंग कर टीम व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी गयी। उप पुलिस अधीक्षक, काईम हेम प्रकाश नायक एसीसीयू की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस गाड़ी को देखकर अमित जोश व्दारा जान से मारने की नियत से पुलिस के वाहन पर गोली चलाया गया। पुलिस व्दारा आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गयी, जिससे मुठभेड़ में फरार आरोपी अमित जोश की मृत्यु हो गयी ।

पुलिस व्दारा घटना में अपराध एवं मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर विधिवत् निरीक्षण एवं जप्ती कार्यवाही की गयी है। एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट व्दारा पंचनामा कर, डाक्टरों की टीम से अमित जोश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुठभेड़ का हिस्सा रहे पुलिस टीम का वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा उत्साहवर्धन किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में…

    और पढ़ें
    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – श्री डेका
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *