रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर विधायक ललित चंद्राकर ने किया प्रचार कर सुनील सोनी के लिए मांगे वोट

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने रायपुर दक्षिण ब्राह्मण पारा, कंकालीन पारा में चलाया जनसंपर्क अभियान: अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने घर घर जाकर पर्ची बाटा और अपनी सरकार के दस महीने और केंद्र सरकार की योजनाओं का गुनगान किया l चंद्राकर ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी है l कम समय में ही हमने घोषणा पत्र बड़े बड़े वादे पूर्ण किए हैं जिसका सीधे लाभ जनता को मिल रहा है डबल इंजन की सरकार बनते ही तेजी से विकास हुआ है l

रायपुर दक्षिण के विकास के लिए सुनील सोनी ज़रूरी है ,जिन्हो ने पार्षद, महापौर, सांसद रहते जो विकास किया है उसको अनवरत जारी रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 13 तारीक को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भरी मतों से विजय बनना है बस यही अपील करने आया हूं जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए. खुद सुनील सोनी भी अपने विधानसभा सीट पर लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं. बृजमोहन अग्रवाल भी सुनील सोनी के लिए लगातार प्रचार में जुटे हैं.
हमें पूरी उम्मीद है हमारा किला सुरक्षित रहेगा l

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पार्षद सरिता आकाश दुबे,महेश देवांगन,ओम प्रकाश देवांगन, हेमलता देवांगन दुर्गा देवांगन ,अनीता देवांगन झूमक लाल चौधरी,अजय साहू, योगेंद्र ताम्रकार,प्रेम बीरनानी, आकाश पाण्डे,शुभम शर्मा, बबलू देवांगन, सुरेन्द्र देवांगन,आलोक देवांगन,सुनील चंद्रवंशी, कृष्णकुमार यमराज,राधेश्याम निर्मलकर संजय, अरविंद प्रमिला उषा साहू , महेंद्र शर्मा, पिंटू महेंद्र चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल,मनोज सोनी, विनय जैन संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *