जिला पंचायत दुर्ग में हर्षाेल्लास से मनाया गया छत्तीसगढ स्थापना दिवस

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत दुर्ग में छत्तीसगढ स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में बड़ी सख्या में अधिकारी/कर्मचारियों ने दीप प्रज्जवलित कर राज्य उत्सव की शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत एवं सभी ग्राम पंचायत भवनों में दीप प्रज्जवल कर राज्य उत्सव मनाये जाना सुनिश्चित करने कहा एवं राज्य उत्सव की शुभकामनाऐ दी।

Advertisements
KWBD

जिला पंचायत भवन में दीप प्रज्जवल करने पहुंची जिला पंचायत संदस्य श्रीमति माया बेलचंदन ने कहा हम सब स्व. अटल बिहारी वाजपेय केे अभारी है, जो छत्तीसगढ स्थापना के सुत्रधारी रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ नित प्रतिदिन प्रगति के पथ पर बढ़ता जाए। इस दौरान बडी संख्या में स्व-सहायता समूह की दीदीयों ने राज्य स्थापना के अवसर पर दीप प्रज्जवल किया। इस अवसर में उपसंचालक पंचायत काव्या जैन, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत स्वप्नि धु्रव, सुनिल कुमार बिहान, अधिकारी व कर्मचारी ने भी दीप प्रज्जवल किया।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
    • August 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *