मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए : ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 धूमधाम से मनाया जा रहा है. खास बात यह है कि राजधानी रायपुर के साथ ही सभी जिलों में भी जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज किया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और आदिवासी विकास विभाग द्वारा दशहरा मैदान मोहला में आयोजित मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ी राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम की शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्या रोपण और पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर,किया । स्वागत भाषण व जिला प्रतिवेदन जिलाधीश महोदया तूलिका प्रजापति ने दिया जिले में चल रहे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर द्वारा इस कार्यक्रम में लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही, पात्र हितग्राहियों को रोजगार मूलक सामग्री वितरित की। प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और इस अवसर पर आयोजित रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा छत्तीसगढ़ के 3 करोड लोगों के लिए यह जश्न मनाने का अवसर है साथ ही यह भूतपूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई जी को नमन करने उन्हें धन्यवाद देने का अवसर भी है l

2003 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी यह सरकार लगातार 15 वर्षों तक रही उन्हीं 15 वर्षों में विकास की मजबूत अधूरे संरचना का निर्माण हुआ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही इस राज्य ने देश के अवल राज्यों में अपना स्थान बना लिया था। राज्य में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क रेल मार्ग जैसी बुनियादी अधोसंरचना का निर्माण उसी दौर में हुआ।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही आईआईटी,आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी हिदायतुल्लाह विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष संस्थान की निर्माण छत्तीसगढ़ में स्थापित किया
भाजपा की सरकार ने ही राज्य में धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था का निर्माण किया । सभी पारदर्शी तरीके से सभी तक राशन की पहुंच सुनिश्चित किया ।

सबका साथ सबका विकास वाक्यों को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ का विकास किया आज छत्तीसगढ़ माननीय विष्णु देव सायं जी की सरकार की नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा हैसायं जी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही हैं लेकिन हमारी सरकार की प्रथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं।हमारी सरकार प्रदेश के किसानों आदिवासियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,मजदूरों,महिलाओं युवाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है
आप सभी को पुनः राज्य उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर जिलाधीश तूलिका प्रजापति , जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह , पूर्व संसदीय सचिव जी, संजीव साह , जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव गीता घासी साहू , जिला पंचायत सदस्य राधिका अंघारे , जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहला लगनू राम चंद्रवंशी , जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मांडवी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष मदन साहू , जिला महामंत्री भाजपा नम्रता सिंह , खोरबहरा यादव , दिलीप वर्मा , रतन तारम , गुलाब गोस्वामी , राजेश सिंगी जी, गुलाब गोस्वामी , संदीप श्रीवास्तव , विनय जैन , दुर्ग जिला भाजपा कार्यकर्ता मंत्री मनोज सोनी , दुर्ग अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू जी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जिलावासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
    • August 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ…

    और पढ़ें
    ‘मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी’ : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आज राखी की एक ऐसी डोर बंधी, जिसमें भाई-बहन का निश्छल स्नेह भी था, शहादत का सम्मान भी और वर्षों तक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *