पीएम मोदी ने युवाओ को बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

शेयर करें

दुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया ,इसी कड़ी में आज भिलाई अंतर्गत कला मंदिर सिविक सेंटर में भारतीय डाक विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फेंसिंग आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशेष अतिथि के रूप में ,मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिषद रायपुर वीणा आर श्रीनिवास , मुख्य अधीक्षक डाकघर दुर्ग बी एल जांगड़े , निदेशक डाक हेडक्वार्टर रायपुर छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार मिस्त्री , कार्यपालिक निदेशक मानव संसाधन विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र पवन कुमार जी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

जिसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए*

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई प्रेषित की। यह रोजगार मेला युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के विकास और उन्नति में योगदान देगा।

युवाओं को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, “इस उत्सवी माहौल में, आज इस पावन दिन पर, रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।”

पीएम मोदी ने हरियाणा के रंगरूटों को विशेष रूप से बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, “हरियाणा में हमारी सरकार की एक विशेष पहचान है। वहां की सरकार नौकरियां तो देती है, लेकिन बिना खर्चे और बिना पर्ची के देती है। आज मैं हरियाणा सरकार में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं।

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने विभिन्न क्षेत्रों में चयनित अभ्यर्थियों को दीपावली और राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आप सबके सहयोग से विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाएंगें। उन्होंने कहा कि आपकी जहां भी पदस्थापना हो वहां अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर से बेहतर तरीके से करें। ताकि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं है उनको अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करे।
साथ ही कौशल विकास के माध्यम से देश व प्रदेश में सरकार रोजगार उपलब्ध करा रही है और लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने सभी चयनित युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया

नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी निधि सुश्री ने कहा दीपावली के पहले नियुक्ति पत्र मिलने से हमारे जीवन में त्यौहारों की खुशियां दोगुनी हो गई है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं l इस अवसर पर बड़ी संख्या में नियुक्ति पाने वाले अभियार्थी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply