मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 20 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर प्यारेलाल सिंह को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही प्यारेलाल जी बौद्धिक और राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों को संगठित कर राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शोषण और अत्याचार के विरोध के लिए भी वे सक्रिय रहे। राजनांदगांव के मिल मजदूरों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और उनका हक दिलाया। उनकेे नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बुनकर संगठित हुए और छत्तीसगढ़ बुनकर संघ की स्थापना हुई ।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी, साम्प्रदायिक एकता, नमक कानून तोड़ना, दलित उत्थान जैसे अनेक कार्य संचालित किए। देश सेवा करते हुए वे कई बार जेल भी गए। श्री साय ने कहा ठाकुर प्यारेलाल जी के जीवन और विचार मूल्य हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *