मुख्यमंत्री से ओलम्पिक मेडलिस्ट सुश्री मनु भाकर ने की मुलाकात

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज सुश्री मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुश्री मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। सुश्री मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं।

उल्लेखनीय है कि सुश्री मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। सुश्री मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं।

राजधानी रायपुर में उक्त प्रतियोगिता में 29 राज्य, 08 केंद्रशासित प्रदेश, 06 वानिकी संस्थानों एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन तथा खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऑलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर, निशानेबाज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply