मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा: नई उम्मीदों की उड़ान का प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। इसका वर्चुअल उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 4 बजे वाराणसी से इस एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इस खास मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्र एवं राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे।

यह एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को हवाई मार्ग से जोड़ना है। यह एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से के लोगों के लिए नई आशाएं लेकर आया है। यहां से 19 और 72 सीटर विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी, जो यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “ मां महामाया एयरपोर्ट सिर्फ एक नया हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि हमारे राज्य के दूरस्थ इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है।” उन्होंने आगे कहा कि इस एयरपोर्ट से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और क्षेत्र के विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सरगुजा के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट केवल यात्रा का नया जरिया नहीं है, बल्कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास का एक नया अध्याय है। दरिमा एयरपोर्ट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकेत है।

जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को इस एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे, तो यह न सिर्फ एक नए हवाई अड्डे की शुरुआत होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम भी साबित होगा। स्थानीय उत्पाद जैसे हस्तशिल्प, कृषि उपज, और शिल्पकला भी आसानी से बड़े बाजारों तक पहुंचेंगे, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति बाहरी पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी। इस एयरपोर्ट से यहां के लोगों के जीवन में समृद्धि और नए अवसरों का आगमन होगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply