जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति सरकार की योजना का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को दिलाने में तत्परता से कार्य करे – जितेन्द्र वर्मा

शेयर करें

दुर्ग। भाजपा दुर्ग जिला कोर कमेटी की अनुशंसा से प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण समिति में 16 सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के पश्चात शनिवार को इस समिति के सदस्यों के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, समिति के सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष अरविंदर खुराना, अल्पसंख्यक विभाग समिति के प्रमुख साजन जोसेफ, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, मंडल भाजपा महामंत्री श्रीमती रीता मेश्राम, नवीन पवार, राजेश सिंह राजपूत उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने पदभार ग्रहण के पश्चात प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा का आभार जताते हुए सरकार की योजनाओं को पात्र अल्पसंख्यक वर्ग तक पंहुचाने का संकल्प लिया।

इहिक प्रयास सभी को मिलकर करना है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विभाग के संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि समिति की समय-समय पर बैठकें होती रहे साथ ही एजेंडे की जानकारी समिति के सदस्यों को होती रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है, सभी के सामूहिक प्रयास से अल्पसंख्यक विभाग का उत्थान हो ऐसा मेरी अभिलाषा है।
आदिम जाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा ने नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया तथा विभाग के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पदभार ग्रहण करने वाले अल्पसंख्यक समिति के सदस्य साजन जोसेफ ,अरविंदर खुराना, रजा खोखर, अमजद अली, श्रीमती मेहरुन्निसा, सुश्री रिजवी, साउमेल जॉनसन, अनी मैथ्यू, आसिफ अली, तरनेम सिंह ढिल्लों, महेंद्र लोढ़ा, तुलेश्वर मेश्राम, फारूक उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply