महिला आयोग में नियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त 05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। बलौदाबाजार की श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर ली थी। आज महिला आयोग कार्यालय में सदस्यगण जशपुर की श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, महासमुन्द की श्रीमती सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा की श्रीमती ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। ज्ञात हो कि राज्य महिला आयोग के पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को पत्र भेज कर राज्य महिला आयोग के सभी पांचों सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति के साथ ही सभी संभाग से खासकर सरगुजा एवं बस्तर संभाग से सदस्यों की नियुक्ति की मांग की गई थी। जिस पर अमल करते हुए राज्य शासन द्वारा सरगुजा, बस्तर, रायपुर संभागों से सदस्यों की नियुक्ति करने पर डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।

आयोग कार्यालय में सदस्यों के पदभार के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग के सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर, आयोग के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply