दिपावली त्यौहार के मदद्नेजर यातायात पुलिस दुर्ग एवं नगर निगम तथा व्यापारी संघ द्वारा मार्केट क्षेत्र में व्यापारियो एवं सामान खरीदने आने वाले आम जनता के पार्किग की व्यवस्था किया गया।

शेयर करें

दुर्ग ।। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में आगामी दीपावली त्यौहार के मदद्नेजर बाजारों मे सामान खरीदी करने आने वाले आम जनता एवं व्यापारियों व स्टॉफ के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था निर्धारित किया गया जिसमे आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग नगर निगम दुर्ग/भिलाई एवं चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के द्वारा पार्किग हेतु स्थल निरीक्षण किया गया जो कि निम्नानुसार रहेगा:-

-:पावर हाउस मार्केट की व्यवस्था:-

🔹जवाहर मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारी अपने वाहन लाल मैदान में खडा करेगें।

🔹मार्केट में सामान खरीदने आने वाले आम जनता के लिए चारपहिया वाहन ओव्हर ब्रिज के नीचे एवं दो पहिया वाहन मार्केट पार्किग में वाहन खडा कराने की व्यवस्था होगी।

🔹सर्कुलर मार्केट लिंक रोड से आने वाले आम जनता अपने वाहन शासकीय स्कूल पानी टंकी मैदान में खडा करेगें।

🔹इसी प्रकार नंदनी रोड एवं शीतला मंदिर क्षेत्र से आने वाले आम जनता
अपने वाहन छावनी थाना के पीछे पुलिस मैदान में वाहन खडा करेगें।

🔹लिंक रोड में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

-: इंदिरा मार्केट दुर्ग की व्यवस्था :-

🔹व्यापारी अपने वाहन तथा अपने संस्थान में काम करने वाले स्टॉफ की गाडी, महात्मा गांधी स्कूल, एवं मारवाडी स्कूल के मैदान में खडा करेगें ।

🔹आम जनता जो खरीददारी करने मार्केट आयेगे उनके वाहन पार्किग के लिए पशु चिकित्सालय के सामने एवं टीबी अस्पताल के पास रिक्त भूमि में अपने वाहन खडा करेगें।

🔹धनतेरस से निम्न मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध कर स्टापर लगाकर वाहन डायर्वड किया जावेगा:-

1 सीएसपी ऑफिस गेट से इंदिरा मार्केट की ओर।
2 फरिश्ता काम्पलेक्स से इंदिरा मार्केट की ओर।
3 मान होटल से मोती कॉम्पलेक्स की ओर।
4 शनिचरी बाज़ार से सराफ़ा की ओर।

  • Related Posts

    ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों का गारंटीशुदा रोजगार, मजदूरी दर बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला पंचायत सभा कक्ष, दुर्ग में आज विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (जी-रामजी) के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

    और पढ़ें
    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *