सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व ‘विजयादशमी’ : विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग।। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा श्री दुलेराय दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।और दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।….

जन समुदाय को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है हम लोग हर साल रावण का वध करते हैं परंतु इस पर्व की सार्थकता तब होगी जब हम काम क्रोध मद लोभ रूपी रावण जो हमारे मन में है उसका वध करें। और अपने जीवन में सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों को शाश्वत रखे ।

श्री चंद्राकर ने आगे संबोधित करते हुए कहा बीते 42 वर्षों से ग्राम अंजोरा में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इस साल का यह कार्यक्रम हम सब लोगों के लिए विशेष है क्योंकि 500 वर्षों के बाद छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्री राम जो भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं यह हम सबके लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है।

रावण वध का कार्यक्रम दुलेराय रामलीला मंडली द्वारा पारंपरिक ढंग से आयोजित किया गया इस मौके पर भगवान राम और रावण युद्ध की गाथा का मंचन हुआ और अंत में रावण के विशाल पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी और उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने रावण दहन के बाद एक दूसरे को विजयदशमी पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच संगीता साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, आयोजन समिति अध्यक्ष तुलसी यादव सुंदरलाल साहू माखन साहू तीरथ यादव तोमन साहू, राम शेर साहू , किशन देशमुख,हरी सिंधु परमेश्वर यादव नवीन यादव मीडिया प्रभारी चमन यदु सहित बड़ी संख्या दर्शक दीर्घा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply