विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर को

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार खेल एंव युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार दुर्ग, पाटन एवं धमधा में होने वाले विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, गोला एवं तवा फेक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल एवं डबल), कुश्ती (50 किलो एवं 53 किलो), वेटलिफ्टिंग (40 किलो एवं 45 किलो), रस्साकशी, व्हॉलीबाल, बास्केटबॉल एवं फुटबॉल खेल की स्पर्धाये हांेगी। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग में महिला खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता 09-18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक होगी। प्रतियोगी पंजीयन के लिए अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता स्थल में पहुंचेंगे। 1

8 से 35 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01 जनवरी 1989 से 01 जनवरी 2006 तक एवं 09-18 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01 जनवरी 2007 से 01 जनवरी 2015 तक के प्रतियोगी भाग लेंगे। विकासखण्ड स्तर पर उपरोक्त खेलों के आयोजन में दोनों आयुवर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेे सकेंगे। प्रतिभागी अपनी विकासखण्ड स्तर पर ही खेल में भाग लेंगे एवं एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग लेंगे। प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचकर अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित प्रपत्र को भर कर संबंधित विकासखण्ड आयोजन प्रभारी के पास जमा करने कहा गया है। विकासखण्ड पाटन अंतर्गत सेजस सेलूद में खेल का आयोजन किया जाएगा l

जिसके लिए पोखन लाल साहू को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत शास.उ.मा. पुरई हेतु अशोक रिगरी एवं विकासखण्ड धमधा अंतर्गत कॉलेज मैदान सिरना भाठा धमधा हेतु कौशलेन्द्र पटेल को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों विकासखण्डों में 16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे खेल का आयोजन होगा। इसके पश्चात् 18 अक्टूबर 2024 को प्रातः 8 बजे सेजस सेलूद में जिला स्तरीय खेल का आयोजन होगा। जिसके लिए पोखन लाल साहू को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी/दल अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते है। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply