“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत गुजरात पुलिस 15 सदस्यीय टीम का दुर्ग जिले में भ्रमण।

शेयर करें

दुर्ग ।। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों गुजरात की 15 सदस्यीय पुलिस टीम दौरे पर है, जो भारत सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ आई है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिसिंग के तौर-तरीकों और संस्कृति को समझना है, जिससे आपसी समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सके। इसी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम भी गुजरात दौरे पर गई हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार, गुजरात पुलिस से आए 1 उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों की टीम को पहले दिन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, दुर्ग रेंज का दौरा कराया गया और कार्य संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। उप पुलिस अधीक्षक श्री पनिक राम कुजूर द्वारा गुजरात पुलिस के समस्त जवानों को कार्यालय के दैनिक कार्यों और विभिन्न शाखाओं के कार्य संचालन की जानकारी दी गई।

इस दौरान “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात से आए पुलिसकर्मियों को यह भी जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में लोग कैसे रहते हैं, पुलिस की वर्दी कैसी होती है, और यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं। आगामी दिनों में गुजरात पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के कार्यों को समझने के साथ-साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का भी दौरा करेगी।

यह दौरा न केवल पुलिसिंग के अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि दोनों राज्यों की संस्कृतियों और कार्यशैली के बीच बेहतर समन्वय को भी बढ़ावा देगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश
    • July 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश में गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष…

    और पढ़ें
    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *