ईद-ए मिलादुन्नबी के जुलुस में संचालित होने वाले दो डीजे मय वाहन को किया जप्त

शेयर करें

दुर्ग।। गणेश समिति एवं डीजे संचालकों को पूर्व में मीटिंग लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश एवं जिला कलेक्टर महोदय द्वारा दिये गये निर्देशो से अवगत करा कर निर्देशित किया गया था एवं चलित वाहन में डीजे नहीं बजाने के संबंध में आदेशित किया गया था।

आज डीजे संचालक मोह. अशरफ सरीफ पिता मोह. अलीमुद्दीन सरीफ उम्र 36 साल निवासी भोईपारा आपापुरा दुर्ग थाना व जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा रामनगर दुर्ग में वाहन में डीजे बजाया जा रहा था।

जिसे दुर्ग पुलिस के द्वारा जाकर बंद कराया गया, याद डीजे वाहन क्रमांक CG 07 CA 8357, 04 टॉप, 02 बेस (बॉक्स), 02 एम्प्लीफायर, 01 स्टेपलाईजर, 01 मिक्सर, 02 बाईट को जप्त कर थाना लाया गया एवं डीजे संचालक वसीम खान पिता कादर खान उम्र 29 साल निवासी संतोषी नगर रायपुर (छ.ग.) द्वारा जामा मस्जिद दुर्ग के पास वाहन में डीजे बजाया जा रहा था जिसे दुर्ग पुलिस के द्वारा जाकर बंद कराया गया ।

तथा डीजे वाहन क्रमांक CG 04 MF 9240, 04 टॉप (बॉक्स), 01 जनरेटर, 01 स्टेपलाईजर को जप्त कर थाना लाया गया और दोनो डीजे संचालको के विरूद्ध छ.ग. कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 04, 05, 15 एवं एम. व्ही. एक्ट की धारा 194 (1ए), 66/192ए (1) के

तहत् कार्यवाही की गई। इस्तगासा तैयार कर न्यायालय दुर्ग में पेश किया जाता है। डीजे बजाकर उपद्रव करने वाले लोगो को चिन्हाकिंत कर पृथक से नोटिस भेजकर अग्रीम कार्यवाही की जाती है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बस्तर के विकास, रोजगार,…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • July 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *