डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला प्रथम जिला बना दुर्ग

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के थानों को प्रदाय किए गए E-Pen के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर (E-Sign) प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन दुर्ग जिले में किया जा रहा है। वर्तमान में दुर्ग जिले के सभी विवेचक शत-प्रतिशत ई-साइन के माध्यम से प्रथम सूचना पत्र (FIR) की प्रक्रिया संपादित कर रहे हैं।

इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में प्रार्थी का ई-साइन भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इसके साथ ही दुर्ग, छत्तीसगढ़ का प्रथम जिला बन गया है जहाँ विवेचक एवं प्रार्थी दोनों के डिजिटल हस्ताक्षर (E-Sign) के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रक्रिया लागू कर दी गई है।

यह व्यवस्था एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, समयबद्ध एवं पेपरलेस बनाने के साथ-साथ डिजिटल अभिलेखों के प्रभावी संधारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल नागरिकों को आधुनिक, तकनीक-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दुर्ग पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर नवाचार एवं डिजिटल प्रणालियों के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के घर के नजदीक, सरल, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा…

    और पढ़ें
    मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जब अवसर और सहयोग साथ मिले तो मेहनत को नई दिशा मिलती है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पाराघाटी की श्रीमती रजनी केरकेट्टा की कहानी…

    और पढ़ें