विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन

शेयर करें

रायपुर ।। प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा मंगलवार 17 सितम्बर 2024 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन राजधानी के बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए संचालित 30 जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाईन प्राप्त आवेदन में से पात्र हितग्राहियों को योजना में प्रावधान अनुरूप सहायता राशि से लाभान्वित किया जाना है।

साथ ही कार्यक्रम अंतर्गत श्रमिक हित में किये जा रहे विभाग के प्रयासों एवं सफलताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्षित किया जावेगा। इस आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सचिव श्रीमती सविता मिश्रा ने प्रदेश के श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    माताओं, बहनों और बच्चों से 30 जुलाई तक हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पावन मिट्टी भेजने की अपील
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता प्रकट करने के उद्देश्य से…

    और पढ़ें
    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर,// कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *