काम में लापरवाही बरतने वाले जल जीवन मिशन के 5 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

शेयर करें

रायपुर // बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कामकाज में धीमी प्रगति के चलते 5 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की गई है।

जिसमें सौमित्र कन्सट्रक्शन जांजगीर, परिजात कन्सट्रक्शन जांजगीर,रेखचंद अग्रवाल रायपुर,राघव कन्सट्रक्शन जांजगीर एवं सुनील अग्रवाल बाराद्वारा शामिल है। उक्त फर्म बार-बार चेतावनी एवं नोटिस के बावजूद कार्य में सुधार नहीं ला पा रहे थे जिस कारण सख्त कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही जिले में 190 कार्यों के लगभग 70 कन्सट्रक्शन कम्पनियों को पेनाल्टी के साथ उनके कार्य में समय वृध्दि कर अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी की तरह की कार्याे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू होने से पहले इंजीनियर यह सुनिश्चित कर लें कि सम्बंधित गांव में जल स्रोत की उपलब्धता हो। बिना जल स्रोत उपलब्धता के कोई भी काम शुरू न होने दें। सभी इंजीनियर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मॉनिटरिंग करें और प्रगति के लिए लगातार फॉलो अप करते रहें। पाईप लाईन के बिछाने के कार्य के साथ ही साथ टंकी निर्माण का कार्य भी शुरू करें जिससे समय पर सभी काम पूरा हो सके।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जल स्रोत व बिजली की समस्या है वहां स्थल भ्रमण कर जांच करें। उन्होंने कार्य पूर्ण होने के बाद हैंड ओवर लेने में सरपंचों के द्वारा रुचि नही लेने के मामले पर भी आवश्यक समन्वय करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों को खुला छोड़ने की स्थित को गंभीरता से लेते हुए गड्ढों की पुनः भराई कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का कार्य किया जा रहा है वहां पर शत प्रतिशत ग्राम पंचायत, छात्रावास, स्कूल, हास्पिटल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शतप्रतिशत रनिंग वाटर सप्लाई पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

इसके साथ ही कलेक्टर ने विभाग द्वारा किए जा रहे पानी टंकी निर्माण एवं हर घर जल योजना में हो रहे कार्य की प्रशंसा की है। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 736 ग्रामों में कुल 616 पानी टंकी स्वीकृति की गई है। जिसमें से 263 पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो गया है एवं 336 पानी टंकी निर्माण प्रगतिरत है आने वाले एक महीने के भीतर लगभग 100 पानी टंकियां पूरी तरह बनकर तैयार हो जायेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply