महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में वर्षा का कहर, अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों की हुई मौत

शेयर करें

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ कहर ढा रही है. अब वहां अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों के मरने की बात सामने आ रही है। 

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के चिपलुण अस्पताल में कुल 21 मरीज भर्ती थे. इनमें से कई वेंटिलेटर पर थे. भारी बारिश (Rain) और बाढ़ की वजह से पूरे इलाके में कई-कई फुट पानी भर गया. जिससे अस्पताल का संपर्क बाहर की दुनिया से टूट गया.

बताया जा रहा है कि इलाके के चीफ मेडिकल ऑफिसर का आखिरी बार अस्पताल प्रबंधन से गुरूवार शाम 3.30 बजे संपर्क हुआ था. बारिश का दौर कम होने पर अब इलाके में पानी का लेवल धीरे-धीरे कम हो रहा है. जिसके बाद लोग अपने घर-दुकानों को साफ करने में जुट गए हैं. 

इसी बीच सामने आई है कि चिपलुण अस्पताल में भर्ती 21 में से 11 मरीजों की मौत हो गई है. जिसके बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है. जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को बचाने की योजना बनाने में जुटे हैं. अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर हालात की डिटेल मांगी जा रही है. 

उधर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में इस बार बारिश (Rain) ने साल 2019 का रिकार्ड़ तोड़ दिया है. बारिश के कारण कागल मुरगुड़ रास्ते पर सिद्धनेर्ली इलाके में दूध गंगा नदी पर बना पुल रात भर में पानी से भर गया. हालात ये है कि पूरा इलाका पानी से भरा हुआ है. 

हालात को देखते हुए कोल्हापुर में आम लोगो के लिए पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा कि केवल आवश्यक सेवाओ में शामिल गाडियों को ही पेट्रोल दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में बारिश से जुड़े हादसों के कारण गुरुवार और शुक्रवार को अब तक 129 लोगो की मौत हो चुकी है. ।(साभारzee news)

  • Related Posts

    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें
    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *