जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, मार गिराए गए ड्रोन से 5 किलो IED बरामद

शेयर करें

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अखनूर में पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इस मार गिराए गए ड्रोन से पुलिस को IED भी बरामद हुआ है। बता दें, बीते 1 महीने से। जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से जुड़ी गतिविधियां तेज हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ड्रोन से 5 किलोग्राम आईईडी बरामद किया है। अभी इसे असेंबल किया जाना था। बताया जा रहा है आतंकियों द्वारा इसे इस्तेमाल किया जाता। सेना द्वारा गिराया गया ये ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा से 8 किमी अंदर हरामद हुआ है।

सोपोर में दो आतंकी ढेर

सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी देखने को मिली है। इस मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी फयाज, नागरिकों और सुरक्षाबलों पर कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन पूरा हो चुका है। जिसकी शुरूआत गुरुवार शाम को हुई थी।( news room post)

एक्शन में सुरक्षा बल

27 जून को ड्रोन द्वारा IAF स्टेशन पर हुए हमले में दो लोगों को हल्की चोटें आईं थीं। हाई सिक्योरिटी जोन में घटी इस घटना के बाद से ही एजेंसियां एक्टिव मोड में आ गई थीं। ड्रोन पर उभरते खतरे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि यह हमला पाकिस्तान या उसके समर्थकों की ओर से भारत को दहलाने के लिए किया जा रहा है।

ड्रोन बनता जा रहा है खतरा

सुरक्षाबलों की माने तो ड्रोन का इस्तेमाल पहले सीमा पार से भारतीय क्षेत्र के अंदर मुद्रा, हथियार और गोला-बारूद गिराने के लिए इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब आतंकी गतिविधियों में मानव रहित हवाई वाहनों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *