केंद्रीय जेल दुर्ग में खुली जेल का शुभारंभ, 50 बंदी होंगे लाभान्वित

शेयर करें

दुर्ग //प्रदेश में पहली बार अभिनव पहल करते हुए केंद्रीय जेल दुर्ग में 22 सितंबर 2026 को डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से ‘खुली जेल’ (ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट या ओसीआई) का औपचारिक शुभारंभ किया गया है।

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक मनीष संभाकर सहित जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  केन्द्रीय जेल दुर्ग के जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जेल में उपलब्ध मौजूदा अधोसंरचना का उपयोग करके शुरू की गई इस खुली जेल में कुल 50 बंदियों को रखा जाएगा।

इस व्यवस्था के तहत बंदी सुबह विभिन्न कार्यों के निष्पादन हेतु जेल परिसर से बाहर जाएंगे और शाम को अपना कार्य पूर्ण कर वापस लॉकअप होने से पूर्व जेल लौट आएंगे। उल्लेखनीय है कि सुधारत्मक प्रशासन की दिशा में राज्य में यह अपनी तरह का पहला एवं अनूठा प्रयास है।  

  • Related Posts

    4.41 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ पूरा
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क, पुल-पुलिया सहित अधोसंरचना विकास के कार्यों को गति मिल रही है। पहाड़ी एवं पठारी भौगोलिक क्षेत्र…

    और पढ़ें
    24 से 26 सितंबर तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यातायात पुलिस द्वारा डायवर्शन एवं रुट प्लान जारी किया गया ।
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // गणेश पर्व के समापन पर दिनांक 24 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। विसर्जन के दौरान बड़ी…

    और पढ़ें