दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों मे छत्तीसगढ़ के पहेली त्यौहार हरेली मे सम्मिलित हुए : ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // विधायक चंद्राकर ने ग्रामीणवासियों संग मनाया हरेली पर्व, सभी ग्रामीणवासियों को विधायक चंद्राकर ने छतीसगढ़ के पहेली हरेली त्यौहार की वधाई देते हुए ग्रामीणवासियों संग पारम्परिक खेल, गेड़ी, फुगड़ी का आनंद लियाl इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा व अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, जिला मंत्री रोहित साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक (पप्पू ) चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नांगर, क़ृषि उपकरणो, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियो की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। व छत्तीसगड़ी व्यंजन ठेटरी, खुर्मी सहित, पारम्परिक व्यंजनों का आनंद लिया । साथ हरेली के पावन पर्व पर ” एक पेड़ माँ के नाम ” वृक्षारोपण कर हरियाली का सन्देश दिया l और सभी ग्रामीणजनो को वृक्षारोपण कर वृक्ष की उचित देखभाल करने कहा।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा हरेली छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार हैं और छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हैं यह हरियाली का प्रतीक हैं l ग्रामीणों व किसानों का सबसे बड़ा त्यौहार हैं l यह पर्व हमारे जीवन में खुशहाली व हरियाली लाती हैं l यह छत्तीसगढ़ के हर घर में मनाने वाली त्यौहार हैं आज के दिन पारम्परिक खेल गेड़ी, फुगड़ी अन्य खेल खेलते हैं व हर घर छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाया जाता हैं l यह त्यौहार हमारी परम्परा को सहजने वाला त्यौहार हैं l

विधायक चंद्राकर ने आगे कहा हरेली पर्व हरियाली का पर्व हैं आज हम सब संकल्प ले की अपने क्षेत्र गांव, राज्य,देश को हरा – भरा कर देश को खुशहाल बनाएंगे l आप सभी एक पेड़ अपने माँ के नाम जरूर लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये l

इस अवसर पार्षद श्रीमती सुनंदा चन्द्राकर , पार्षद मनीष यादव, सोनू राम सिंग, धर्मेन्द्र भगत , परमेश्वर महिलाग ,नंदू कश्यप , अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी ,उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा , भगवती विश्वकर्मा , तुलुराम साहू, लखन लाल साहू , महामंत्री सोनू राजपूत , पार्षद सतीश चन्द्राकर , हुबलाल चन्द्राकर, दिनेश साहू, नरेंद्र साहू,चंदू देवांगन, रतन लाल रिगरी, प्रवीण यदु, फलेंद्र राजपूत, राजूलाल साहू रूपनारायण शर्मा, भिसम हिरवानी, खुमान साहू, प्रहलाद वर्मा, सोहन रिगरी, दिनेश दीपक, मलेश निषाद, लोचन साहू, प्रेम त्रिपाठी, आदित्य महाराज, रवि साहू, चिरंजीवी निषाद, ईशु साहू, दीपक यादव, यादवेंद्र साहू, उपेंद्र साहू छगन साहू, आनंद निषाद, ममता, लक्ष्मी, अंजू, आरती, सरपंच श्रीमती आशा प्यारे लाल देशमुख , उपसरपंच हेमंत देशमुख, प्यारे लाल देशमुख, लक्षमण देशमुख, हेमलाल गायकवाड़, खेमलाल पारकर, धुनिराम यादव दिलेश्वर देशमुख, ओमप्रकाश,संजय गुप्ता , ओमकार गुप्ता व समस्त ग्रामवासि उपस्थित रहे।

           

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply