12 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा,विधायक देवेंद्र शिवनाथ नदी से जल लेकर देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

शेयर करें


भिलाई // हर साल की तरह इस वर्ष भी जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह 6 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शिवनाथ नदी में स्नान कर अपने कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल भरकर हर हर महादेव का जयकारा करते हुए निकलेंगे।

उनके साथ बाबा भोले नाथ के हजारों भक्तों विधायक श्री यादव के साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे। शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्त पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। देव बलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

इस भव्य आयोजन का नेवता सेवा वाहिनी जिले के सभी लोगों को दे रहे है। राजनीति से पूरी तरह से परे होकर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्तिमय इस धार्मिक आयोजन में सभी बाबा के भक्त के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग सभी अपना वीडिया शेयर करके लोगों से अपील कर रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने सभी को आमंत्रित करते हुए कि कहा कि शिवनाथ नदी से जल लेकर प्राचीन मंदिर देवबलोदा पहुंचेंगे। जहां सभी भक्त पूजा अर्चना करेंगे। सभी भिलाईवासियों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और शहर व प्रदेश के लिए शिवजी से कामना करें और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यह भाव लेकर आगे बढ़े। हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

सभी कावड़ियों के लिए कावड़ और कलश की व्यवस्था रहिये। जिनके पास सुविधा है, वे अपने साथ कावड़ और ध्वज खुद भी लेकर आ सकते है।

  • Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर.//. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने…

    और पढ़ें
    स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *