भारी बारिश के चलते विधायक ललित चंद्राकर ने दिए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // सावन महीने की शुरुआत होते ही जोरदार बारिश ने पूरे प्रदेश में दस्तक दी है। प्रदेश के साथ साथ दुर्ग ज़िले तेज बारिश का असर देखने मिला रहा है। मोंगरा जलासाय से पानी छोड़ने के कारण यहां नदी-नाले उफान पर रहे, वहीं कई गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ज़िला कलेक्टर ज़िला पुलिस अधीक्षक जिला सी.ई .ओ .अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार सभी अधिकारी कर्मचारियों को फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ हीं जनपद पंचायत सीईओ के माध्यम से समस्त सचिव को दिशा निर्देश प्रदान किया और कहा की जहां जहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही हैं उस प्रभावित एरिया का सर्वे करे और प्रभावित लोगो को सुरक्षित जगह पर रखे प्रभावित लोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं और शिवनाथ नदी ,तंदूला नदी, खरखरा नदी से लगे ग्रामों में जल भराव स्थिति निर्मित होने पर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर रखने और ज़रूरी आवश्यकता समान प्रदान करे । पुल-पुलिया के ऊपर जाने की कोशिश न करें

विधायक ललित चंद्राकर ने जिले में जारी बारिश को देखते हुए आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विधायक ने कहा है कि शिवनाथ नदी , तंदुला नदी खरखरा नदी उफान पर है। इसके अलावा जिले के अन्य अंचलों के मौसमी नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि होने पर उनसे सुरक्षित दूरी बना कर रखें। नदी -नालों के उफान पर होने पर पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में इसे वाहन सहित या पैदल पार करने की कोशिश बिल्कुल नहीं करें। किसी भी हाल में जान जोखिम में ना डालें। ऐसा खुद भी ना करें और दूसरों को भी बढ़े जलस्तर वाले जल स्त्रोत नदी-नाले से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply