भिलाई // छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 65% से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरण करना तय किया गया है इसी क्रम में 23 जुलाई को वार्ड 21 स्थित शासकीय विद्यालय कुरुद भिलाई के 10वीं के 15 एवं 12वीं के 48 छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया l शासकीय विद्यालय कुरुद की छात्राओं 12वीं में 94% लाकर पूरे कुरुद का नाम रोशन किया है l

एसकार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोज तिवारी , मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला , मंडल महामंत्री अर्जुन साहू , विधायक प्रतिनिधि वार्ड 22 कंवल साहू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मयंक गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि वार्ड 24 मोती लाल श्रीवास्तव एवं शाला के शिक्षकगण उपस्थित रहे l





