भिलाई भाजपा युवा मोर्चा 25 जुलाई को मनाएगा कारगिल विजय दिवस भिलाई जिला में निकालेगा मशाल जुलूस

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय प्रिदर्शिनी परिसर में संपन्न हुई l जिसमें 25 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल दिवस के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा एवं रूपरेखा बनाई बैठक में विशेष रूप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत उपस्थित रहे !

युवा मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रवि भगत जी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगा। कारगिल विजय दिवस भारत की विजय श्री का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के मानचित्र पर दृढ़ता से उभर रहा है और इस कार्यकाल में हम विश्व की तीसरी ताकत बनेंगे। इस दौरान विजयदीप मशाल रैली कार्यक्रम के साथ-साथ कारगिल में शहीद हुए परिवार जनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है, जिसमें युवाओं के कल्याण और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा आगामी 25 जुलाई की होने वाले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसकी रणनीति और कार्य विभाजन के साथ-साथ कार्यक्रम के स्वरूप की व्यापक चर्चा आज की बैठक में हुई।

जिसमें कला मंदिर सिविक सेंटर में विभिन्न प्रकार के दो दिवसी कार्यक्रम किए जाएंगे

(1) प्रथम दिवस विजय मशाल रैली, प्रदर्शनी 25 जुलाई 2024 को शाम 5.00

(2) द्वितीय दिवस शहीदो को नमन् (देशभक्ति कार्यक्रम) शहीद जवानों के परिवार जनों का सम्मान 26 जुलाई 2024 को दोपहर 12.00 बजे

भारतीय जनता युवा मोर्चा , भिलाई समाज के प्रभुद्धजनों के अलावा छात्र, युवा भी बड़ी संख्या में दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण देता है l

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, सह प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, अंजय पांडेय, हर्षल यादव, मनीष पुनाचा, विपिन चंद्राकर, वरुण यादव, सन्नी यादव, सुभाष शर्मा, कृष्णा द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply