माओवादियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

शेयर करें

रायपुर ।। बस्तर के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।

विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार उनके अमर बलिदान को स्मरणित रखेगी ! उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले और घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बस्तर की सेवा के लिए हमारे जवान कितने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें हर संभव सहायता और साथ देने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माओवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

श्री शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है और हमें उनकी वीरता पर गर्व है।

श्री शर्मा का जन्मदिन न मनाने का फैसला उनके गहरे मानवीय संवेदनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके सम्मान में हमें एकजुट रहकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहना है ।

श्री शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। श्री शर्मा और उनके समर्थक काफी उत्साहित थे और इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां भी की जा रही थीं। कवर्धा सहित पूरे राज्य के विभिन्न स्थानों में जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के अपना जन्मदिन नही मनाने के निर्णय के बाद तैयारियों को अचानक रोक दिया गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply